Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

18 सितंबर 2022 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2022 का समापन:
  1. जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2022 का समापन:

    सामान्य अध्ययन: 2,3

    अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध,सुरक्षा:

    विषय: भारत के सुरक्षा हितों पर विभिन्न अंर्तष्ट्रीय सैनिक अभ्यासों,प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभाव।

    प्रारंभिक परीक्षा: जेआईएमईएक्‍स 22

    प्रसंग: 

    • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्‍यास 2022 का छठा संस्करण, जेआईएमईएक्‍स 22 बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ।

    उद्देश्य:

    •  अभ्‍यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और पारस्‍परिक सामंजस्‍य को और मजबूत किया गया।

    विवरण:

    • इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने उन्नत स्तर के पनडुब्बी रोधी युद्ध,गोलाबारी और वायु रक्षा अभ्यास  किए गए ।
    • जेआईएमईएक्‍स 22 के दौरान  दोनों नौसेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से कुछ सबसे जटिल अभ्यास किये गए।
    • इस अभ्यास में शिपबोर्न हेलि‍कॉप्टर, लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों ने भी भाग लिया।
    • आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान (आरपीएसएस) के समझौते के तहत आईएन और जेएमएसडीएफ के जहाजों ने समुद्र में एक-दूसरे के साथ संयुक्‍त रूप से अभियान का संचालन किया।

    पृष्ठ्भूमि:

    •  इस अभ्यास के माध्‍यम से वर्ष 2012 में  स्थापित जेआईएमईएक्‍स की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

आज इससे सम्बंधित कोई समाचार नहीं हैं।

18 सितंबर 2022 : PIB विश्लेषण –Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 15 सितंबर 2022 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*